फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 160 साल का हुआ अपना बस्ती स्थापना दिवस पर काटा केक

Wed, 07 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। बस्ती जनपद 60 साल का हो गया। केक काटकर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित समारोह में जिले के विकास और जनपदवासियों की प्रगति तथा खुशहाली की कामना की गई। साथ ही जिले का नाम वशिष्ठ नगर करने की मांग दोहराई गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बस्ती के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि साहित्य, कला और त्याग बलिदान जिले की माटी में रचा बसा है।
उन्होंने बस्ती के जन्मदिन पर जनपद का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर किए जाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने समाजसेवियों और आम जन से वशिष्ठ नगर नामकरण अभियान से जुड़ने की अपील की। इसके पूर्व नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बस्ती मण्डल के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी को जनपद के स्थापना दिवस पर बधाई दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बस्ती की गाथा सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कवि राम कृष्ण लाल जगमग ने अपने दोहों से खूब वाहवाही बटोरी। डॉ वी के वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, सुशील सिंह, घनश्याम सिंह,चंद्र मोहन लाल बाल कवि हिमांशु शेखर मिश्र ने अपनी रचनाएं सुनाई। इस अवसर पर अश्वनी राज, शतेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें