बस्ती। विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनंद जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर इष्टदेव पांडेय को मंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर सामाजिक संगठनाें, व्यापारी नेताओं ने प्रसन्नता जताई है। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार ने कटेश्वर पार्क के निकट इष्टदेव पांडेय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी उर्फ कल्लू बाबा ने बताया कि इष्टदेव पांडेय को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने खुशी जताई है। संवाद