फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती की खुदकुशी मामले में केस दर्ज करने का आदेश

Tue, 29 Oct 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय ने युवती के खुदकुशी के मामले में कैली हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात स्टाॅफ पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। शहर कोतवाल को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने का भी आदेश दिया गया है। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे की सुशीला देवी ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से सीजेएम की अदालत में प्रार्थन पत्र दिया। बताया कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री आराधना बीमार चल रही थी।
9 सितंबर 2024 को लखनऊ में एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ। 18 सितंबर को डिस्चार्ज होकर घर आ गई। 19 सितंबर को पुनः पेट में दर्द होने लगा। तब उसकी मां सुशीला ने दोपहर करीब दो बजे कैली हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे फिर दर्द होने पर ड्यूटी पर तैनात स्टाॅफ ने यह कहते हुए देखने से मना कर दिया कि मरीज को किसी दूसरे डॉक्टर ने देखा है। आराधना दर्द से तड़पती रही।
विज्ञापन

उसकी मां ड्यूटी पर तैनात स्टाॅफ से मिन्नतें करती रही। असहनीय दर्द से परेशान होकर के आराधना ने बाथरूम में रस्सी से गला कस कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। उसकी मां चिल्लाती रही और उसे पकड़ कर रस्सी काटने की लिए हाथ-पैर जोड़ती रही। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ हंस रहे थे और वीडियो बनाने में मशगूल थे।
उसे रस्सी काट कर किसी तरह उतार कर इमरजेंसी में ले जाने लगी। वहां तैनात स्टॉफ ने नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें