फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जमीन पर मकान निर्माण रोकने को कहने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में एसीजेएम तृतीय आरिफ अहमद अंसारी की अदालत ने वाल्टरगंज पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने 15 दिन में आख्या भी तलब की है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी अनीता ने अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि 3 जून की रात करीब 10:30 बजे वह अपने पति बृजेश और देवर विनोद के साथ बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान गांव के राजकुमार, उसकी पत्नी कंचन, संदीप, लक्ष्मी, बुझारत और रवीना उनके परिवार की जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर सभी ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार ने उन्हें पीठ पर काट लिया, जिससे खून निकल आया। गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें