फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के नहीं आएंगे अच्छे दिन : स्मृति

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

स्टेशन पर चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बना तो गरीबों के अच्छे दिन शुरू हो गए। पीएम ने गरीब की हर आवश्यकताओं पर नजर रखकर योजनाएं चलाईं और कांग्रेस के 60 साल के शासन में जो कार्य नहीं हुए वह महज साढ़े तीन साल में केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे कर दिखाए हैं। यह कहना है केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का। सोमवार को वह स्थानीय केडीसी परिसर में विकास यात्रा के चार वर्ष पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रही थीं। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन से ही विपक्ष को निशाने पर रखा। कहा कि शहीदों के शहादत पर 60 साल देश पर राज करने वाले लोग प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। ऐसे लोगों के अब अच्छे दिन नहीं आने वाले हैं। अच्छे दिन आए हैं तो सिर्फ देश के गरीबों, नौजवानों, महिलाओं और बेरोजगारों के। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी देखी है। वे स्टेशन पर चाय बेचते तो मां दूसरों के घर काम कर परिवार चलाती थीं। इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद संसद की ड्योढ़ी पर माथा टेक संकल्प लिया की गरीबों की हर आवश्यकताओं पर योजना चलाकर गरीबी दूर कर अच्छे दिन लाए जाएंगे। कहा कि चूल्हे पर खाना बनाने वाली मां बहन उतना धुआं फेफड़े में भरती थीं जो 400 सिगरेट के धुएं के बराबर होता था। आज उज्ज्वला योजना के तहत तीन करोड़ 80 लाख गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया। दीये के धुएं में नहीं बल्ब की रोशनी में उसका बच्चा पढ़े, इसलिए सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेशक्शन दिए। गरीबों को छत के लिए प्रधानमंत्री आवास, बहू बेटियों की इज्जत के लिए देश में 60 करोड़ शौचालय, बीमारियों से गरीबों को बचाने के लिए तीन लाख 40 हजार गांवों को ओडीएफ बनाया। सुरक्षा के लिए एक रुपये में बीमा जिसका लाभ 13 करोड़ 25 लाख परिवारों को मिल रहा है। युवाओं के लिए कौशल विकास योजना तो पांच लाख 70  हजार करोड़ युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना देकर किसी अधिकारी, नेता या उद्योगपति के सामने छोटी सी नौकरी के लिए गिड़गिड़ाने से रोका। यह सब गरीबों के लिए है। साढ़े तीन साल में गरीबों के ही अच्छे दिन आए। कांग्रेस पर हमला तेज करती हुईं स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्ष के अब अच्छे दिन नहीं आने वाले हैं। क्योंकि गरीबी हटाने के नाम पर सत्ता में सेवा करने के लिए लोग नहीं आए बल्कि सुखभोग के लिए आए। इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी प्रधान सेवक के रूप में सत्ता में पहुंचे, जिसके बाद चार साल में एक भी भ्रष्टाचार की सुर्खियां नहीं बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें