फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईटेंशन लाइन का विरोध, पुलिस ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बनकटी नगर पंचायत के देईसांड़ कस्बे में घनी आबादी और बाजार के सामने से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन खींचने का व्यापारियों ने विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर लालगंज पुलिस ने पहुंचकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बाजार के पीछे से पहले ही 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। कस्बे में 440 वोल्ट की विद्युत आपूर्ति भी है। इसके बावजूद बिजली विभाग बाजार और घनी आबादी के सामने से नई हाईटेंशन लाइन खींच रहा था। सभासद प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता ने कहा, मकानों के बीच से लाइन ले जाने से बड़ा हादसा हो सकता है। अर्जुन गुप्ता, विक्की गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारियों ने इसका विरोध किया। अवर अभियंता अवनीश गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र चौधरी ने मौके की स्थिति देखकर काम रुकवाया। पुलिस के निर्देश पर फिलहाल लाइन खींचने का काम रोक दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें