फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 75 स्कूलों में बनेगी बाउंड्रीवाल, सुरक्षित माहाैल में पढ़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 75 परिषदीय विद्यालयों में अब बाउंड्रीवाल बनाकर बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल तैयार किया जाएगा। जिले में संचालित 2071 परिषदीय विद्यालयों में इन 75 स्कूलों की चहारदीवारी नहीं है। इससे जहां बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है, वहीं आवारा पशुओं के प्रवेश और परिसर में गंदगी की समस्या भी सामने आती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए वीबी-जी रामजी योजना के तहत बाउंड्रीवाल निर्माण की पहल की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने चिह्नित 75 विद्यालयों की सूची ग्राम्य विकास विभाग को भेज दी है। इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संबंधित खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के माध्यम से विद्यालयों का स्थलीय सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर निर्माण का आगणन तैयार होगा। इसके बाद बजट और निर्माण की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाउंड्रीवाल नहीं होने से सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में बच्चों के दुर्घटना की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। वहीं, कई बार बच्चे परिसर से बाहर निकल जाते हैं। रात के समय आवारा पशु विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गंदगी फैलाते हैं। इससे अगले दिन शिक्षकों और बच्चों को परेशानी होती है। चहारदीवारी बनने से विद्यालय परिसर सुरक्षित रहेगा और इन समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि सभी 75 विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए सूची ग्राम्य विकास विभाग को भेज दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की निगरानी में वीबी-जी रामजी योजना के तहत निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
2071 में 75 विद्यालयों में नहीं है बाउंड्रीवाल
- कुल परिषदीय विद्यालय: 2071

- बाउंड्रीवाल विहीन विद्यालय: 75
- चिह्नित विद्यालयों में निर्माण: 75
- निर्माण की योजना: वीबीजीरामजी
- कार्यदायी प्रक्रिया: बीडीओ के सर्वे के बाद आगणन और स्वीकृति- प्रस्तावित लाभ: बच्चों की सुरक्षा, आवारा पशुओं पर रोक और स्वच्छ विद्यालय परिसर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें