संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में ओपीडी के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। ठंड को देखते हुए अब सुबह 9:00 से शाम चार बजे तक संचालित की जाएगी, जिससे मरीजों को सहूलियत मिल सके।
प्रधानाचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने जारी आदेश पत्र में ओपीडी का शेड्यूल परिवर्तित कर दिया है। अभी तक सुबह 8:00 से दिन में 2:00 बजे तक ओपीडी संचालित हो रही थी।
इधर ठंड शुरू हो गई है। इसके दृष्टिगत अब ओपीडी सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। ताकि मरीजों को आने-जाने में कठिनाई न हो। प्रधानाचार्य ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को नए शेड्यूल के अनुसार अस्पताल संचालित कराने में योगदान देने का निर्देश दिया है।ी