सोलर पम्प को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी ने सीडीओ सोबरन सिंह का किया घेराव।
पिछले एक माह से सोलर पंप को लेकर किसान और विभाग में खंींचातान चल रहा था। यहां तक जिन किसानों की लाटरी के जरिए सोलर पंप निकला उन्हें भी यह पता नहीं कि मिलेगा या नहीं? लाटरी निकालते समय विवाद हो जाने की स्थित में प्रशासन ने इस मामले से शासन ने गाइड लाइन मांगा।
प्रभारी उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पाठक ने बताया कि इस मामले में कृषि निदेशालय ने तस्वीर को साफ कर दिया है। निदेशालय ने लाटरी से निकाले गए सोलर पंप के सिद्धांत को अमान्य करार दे दिया। कहा कि जिन किसानों ने पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें पहले दिया जाए। कृषि निदेशालय ने प्रथम आवत प्रथम पावत वाले सिद्धांत को अपनाने का निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी किसान दिवस में सीडीओ सोबरन सिंह ने भी किसानों और सीडीओ से मिलने गए सांसद हरीश द्विवेदी को भी दी। बताया कि अब विभाग फिर से इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है, जिसमें प्रथम आवत और प्रथम पावत का सिद्धांत अपनाया जाएगा।