फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटकर व्यापारियों के लिए आफत बना ऑनलाइन बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑनलाइन बाजार दुकानदारों के लिए आफत बन गया है। अब दैनिक जरूरतों वाली चीजों की ऑनलाइन खरीद ने भी तेजी पकड़ ली है। इससे स्थानीय व्यापारी काफी परेशान हैं। उनका धंधा मंदा होने लगा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बाजार की चमक पहले भारत के मेट्रो शहरों व महानगरों में थी। अब ये ग्रामीण इलाकों में भी अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। इसके बढ़ते क्रेज ने स्थानीय खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। बाजार में लाखों का निवेश करके बैठे इन दुकानदारों के लिए खर्चे निकालना मुश्किल हो रहा है।

ऑनलाइन के चक्कर में बाजार जाने से कतरा रहे लोग
एक क्लिक से आसानी से लोगों को अपने पंसदीदा सामान घर पर ही मिल जा रहे हैं, इसलिए लोग बाजार जाने से भी कतरा रहे हैं। स्मार्ट फोन से ऑनलाइन शॉपिंग के एप्लिकेशन पर क्लिक करने से ही कपड़ा, जूता, मोबाइल, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर यहां तक की हवन सामग्री तक घर की दहलीज पर उपलब्ध हो जा रही है।
विज्ञापन



ऑनलाइन बाजार ने व्यवसाय को काफी प्रभावित कर दिया है। कई बार इसके लिए विरोध भी दर्ज कराया गया है। इसकी वजह से कई बार त्याेहारों के दौरान भी घाटे का सामना करना पड़ता है। अमित सिंह, व्यापारी

ऑनलाइन शॉपिंग स्थानीय व्यापारियों के लिए अभिशाप बन गया है। इससे धंधा मंदा हो जा रहा है। त्योहारों में भी बाजार में उम्मीद के अनुरूप तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

दिनेश पांडेय, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें