फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोगुने हुए प्याज के दाम, हरी सब्जियों के भाव में उछाल

विज्ञापन
कंपनीबाग सब्जी मंडी में सजी दुकान संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले में सब्जियों के बढ़ते दाम ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एक माह में प्याज के भाव करीब दोगुने हो गए हैं। वहीं, लहसुन के साथ कई हरी सब्जियों के दाम में भी 10 से 80 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है।
विज्ञापन

एक माह पहले 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, लहसुन के दाम में एक सप्ताह में ही तेजी आई है। 140 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन अब 200 से 220 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज और लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी और व्यंजन में होने के कारण बढ़े भाव का सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। कंपनीबाग के सब्जी कारोबारी राजेश सोनकर ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बारिश के कारण मंडी में हरी सब्जियों की आवक भी कम हुई है।
फुटकर विक्रेता संतोष ने बताया कि हथियागढ़, नवाबगंज और अयोध्या मंडी से परवल, टमाटर, गोभी और बैंगन समेत अन्य सब्जियां महंगे दाम पर मिल रही हैं। इसका असर फुटकर बाजार में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें