कोतवाली पुलिस ने मूड़घाट पुल के पास से पकड़ा, छह किलो गांजा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली और स्वॉट की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा लोकर बेचने वाले तस्कर को छह किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी स्कूटी सवार आशीष मणि उर्फ भुवनेश्वर मणि निवासी बड़ोखर थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पांच किलो 870 ग्राम गांजा व दो मोबाइल फोन मिले।
पुलिस कार्यालय में एएसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी आशीष पर कप्तानगंज थाने में पूर्व में चोरी का एक केस दर्ज है। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी ने अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह कुछ माह पहले चोरी के एक मामले में जेल गया था। जेल में उसकी मुलाकात एक गांजा तस्कर से हुई, जो अब भी जेल में है। उसने ओडिशा के एक जगह से गांजा का धंधा करने के बारे में जानकारी दी। जेल से बाहर आने के बाद ओडिशा से गांजा लाकर दोगुने दाम पर बस्ती और आसपास के जनपदों में बेचने लगा। एक खरीदार ने ही धोखा दे दिया और उसे पकड़वा दिया।
-