फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम गांव में शनिवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके ही घर की छत पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम गांव निवासी 46 वर्षीय राधेरमण उपाध्याय का शव उसके ही घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शनिवार की भोर में घर की छत पर पति को मृत देख पत्नी रीता चीखने-चिल्लाने लगीं। रोने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के बड़े भाई कृष्ण चंद्र उपाध्याय ने मामला संदिग्ध देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह और गायघाट चौकी इंचार्ज राम वशिष्ठ की टीम ने परिवार के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो मृत राधेरमण की पत्नी रीता देवी ने एतराज जताया। लेकिन, मृत राधेरमण के बड़े भाई कृष्ण चंद उपाध्याय के पीएम कराने की बात को लेकर अडिग रहने पर पुलिस टीम ने मृत राधेरमण की पत्नी को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, राधेरमण की पत्नी रीता और बेटी प्रिया 18 वर्ष व दो बेटे आदर्श 17 वर्ष तथा अभय उम्र 13 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कलवारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें