बस्ती। पुरानी बस्ती में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की शाखा में लोन जमा कराने आए ग्राहकों की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक शशि प्रकाश मिश्र की तहरीर पर कंपनी के ऋण अधिकारी आदित्य कुमार, पूर्व शाखा प्रबंधक अरुन कुमार और ऋण अधिकारी अतुल त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने 1,34,542 रुपये हड़प लिए। ग्राहकों ने शिकायत के बाद मामला सामने लाया। एसपी अभिनंदन के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। संवाद