हादसे में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर
बस्ती। महुली रोड पर स्थित कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनूपार के तेज रफ्तार वाहन ने बाइक चपेट में ले लिया। जिस पर सवार लालगंज थाना क्षेत्र के सूसीपार गांव निवासी शंभू (35) की मौत हो गई। बाइक के पीछे सवार कोतवाली थाना क्षेत्र के परासी निवासी अरुण (24) पुत्र सीताराम व रितेश (19) पुत्र संतोष घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार रात लालगंज सूसीपार निवासी शंभू अपने साथ अरुण और रितेश बाइक से कोतवाली के परासी जाने के लिए निकले। सोनूपार चौकी के पास सामने से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ ने शंभू को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौत की खबर मिलते ही शंभू के परिवार में कोहराम मच गया। 13 वर्ष की बेटी खुशी, आठ वर्षीय बेटा रोहन और छह वर्षीय सोहन का रो रोकर बुरा हाल है।