फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोबाइल हैक कर एक लाख रुपये उड़ा दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक के मोबाइल फोन को अपडेट करने के कुछ ही देर बाद हैक कर लिया गया। बाद में उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी गोविंद प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 9 जून की दोपहर में उनके मोबाइल पर लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट करने का संदेश आ रहा था। उसनेे इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर मोबाइल अपडेट कर दिया।
अपडेट होते ही मोबाइल हैक हो गया और मोबाइल से जुड़े गूगल-पे के माध्यम से उसके खाते से एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर उन्होंने तुरंत लेनदेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें