फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध कक्षाएं चलाने पर एक लाख का जुर्माना

Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली ब्लॉक के अवतारी देवी शिवनरायन इंटरनेशनल स्कूल हनुमानगंज में एलकेजी से कक्षा आठ तक की मान्यता है। मगर, इंटर तक की कक्षाओं का संचालन पाए जाने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में बीईओ कार्यालय से नोटिस जारी कर आदेश दिया गया कि अगर अवैध कक्षाओं का संचालन तुरंत बंद नहीं किया जाता है तो दंड लगाए जाने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि कई बार नोटिस व मौखिक आदेश के बाद भी अवैध संचालन बंद नहीं किया गया। स्कूल के संचालक अमित जायसवाल निवासी हनुमानगंज के खिलाफ बीईओ रुधौली ने जुर्माना लगाने की संस्तुति कर दी। बीएसए ने संस्तुति के आधार पर 25 जुलाई से प्रतिदिन दस हजार की दर से कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश दिया है कि जुर्माना राशि सात दिन के भीतर जमा नहीं करने पर धनराशि की वसूली नियमानुसार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें