फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- वाल्टरगंज के बांसी रोड पर पुर्सिया के पास हुआ हादसा
- आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे दोनों, नहीं पहुंची एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। बस्ती-बांसी मार्ग के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बीआरसी पुर्सिया के समीप केला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझौआ जगत का पुरवा महादेवा गांव निवासी 18 वर्षीय निखिल कुमार त्रिपाठी व वहीं के 38 वर्षीय कृष्ण कुमार चौधरी बाइक से घर लौट रहे थे। बीआरसी पुर्सिया के समीप रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क के किनारे दूर जा गिरे। दोनों युवक सड़क पर गिरकर आधे घंटे तक छटपटाते रहे। मौजूद भीड़ ने 108 को कई बार फोन किया गया पर पौने घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। अंत में वाल्टरगंज थाने के सिपाही दीनानाथ व प्रदीप सिंह ने प्राईवेट ऑटो को रोकवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर दोनों के सिर व शरीर से काफी खून बह गया था। घायलों के अस्पताल भेजवाने के बाद परिवार के लोग पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक घायलों में निखिल कुमार त्रिपाठी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि एंबुलेंस सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचती है। हादसे की सूचना मिलने के बाद क्यों विलंब हुआ इसकी जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें