फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर ट्रक-कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
आमने सामने टक्कर में क्षतिग्रस्त कंटेनर -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वॉल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित बेलहरा चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव कंटेनर की बाडी में आधे घंटे तक फंसा रहा। वहीं ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए। उन्हे दूसरे ट्रक से आ रहे साथी अपने साथ लेते गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के बनकागांव थाना क्षेत्र के मोहमदी निवासी रकीव पुत्र वहीद बृहस्पतिवार की सुबह साढे पांच बजे के करीब कंटेनर लेकर डुमरियागंज से बस्ती की तरफ आ रहा था। वहीं बस्ती से डुमरियागंज की तरफ जा रहे ट्रक की बेलहरा चौराहे पर जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों गाड़ियों का अगल हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक रकीव की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव कंटेनर में फंस गया। वहीं घायल ट्रक चालक और खलासी को पीछे से आ रहे ट्रक कंपनी की दूसरी गाड़ी के चालक अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

वहीं दोनों गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर की बॉडी कटवाकर में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। ट्रक चालक और खलासी का पता नहीं चल पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें