फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल पर फ्यूज बांधने चढ़े युवक की मौत

Thu, 11 Jun 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के मझारी पूरब गांव में हाईटेंशन तार वाले पोल पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक करते समय अचानक सप्लाई आ जाने से युवक की मौत हो गई। उसका शव पोल और तार के बीच लटक गया।
विज्ञापन


युवक की पहचान गोबरहिया निवासी अर्जुन कुमार चौधरी (25) पुत्र हरीराम चौधरी के रूप में की गई है। गांव वालों ने घटना की जानकारी तुरंत रुधौली पॉवर हाउस को दी। इसके बाद सप्लाई काटी गई। घटना के बाद दो घंटे तक किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से शव पोल पर ही लटका रहा।

घटनाक्रम के मुताबिक, मझारी पूरब गांव के गोबरहिया मजरा निवासी अर्जुन चौधरी गांव के पास ही लगे एक टॉवर पर काम करता था। जो टॉवर तक बिजली सप्लाई में आने वाली छोटी बड़ी खराबी को बिजली विभाग के लोगों से शट डाउन लेकर खुद ही पोल पर चढ़कर ठीक कर लिया करता था।
विज्ञापन


वह बुधवार की सुबह सात बजे के आसपास मझारी गांव के लक्ष्मनपुर पुरवे पर कटे हाइटेंशन तार के फ्यूज को बांधने पोल पर चढ़ा था कि अचानक सप्लाई आ गई। इससे अर्जुन का गला और एक पैर तार में बुरी तरह चिपक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।

लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी के दो घटे तक न पहुंचने से अर्जुन की लाश पोल पर ही लटकती रही। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी रही। एसडीएम लवकुश त्रिपाठी के निर्देश पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से शव को पोल से नीचे उतरवाया।

परिवार के लोगों के अनुरोध पर शव का ग्राम प्रधान से पंचनामा कराकर परिवार वालों को दे दिया गया। अर्जुन की अभी साल भर पहले शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर से पिता हरीराम बदहवास हैं। उन्हें कुछ सूझ ही नहीं रहा था कि अब वे क्या करें। अर्जुन हरीराम का मझला बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें