फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले 14 सफाई कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले 14 सफाई कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

डीएसओ व बीडीओ ने किया कठार जंगल व अजगैवा जंगल गोशाला का निरीक्षण
बस्ती। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह व सल्टौआ के बीडीओ और एडीओ ने शुक्रवार को विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया और गोवंशों को रोगों से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएसओ सत्यवीर सिंह सुबह दस बजे सबसे पहले कप्तानगंज ब्लॉक के कठार जंगल गौशाला पहुंचे, जहां पर 105 पशु मिले। उन्होंने पशुओं के आइबरमेकटीन गौशाला में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। उसके बाद वह मेढ़उवा और पोखरा पहुंचे। जहां डीएसओ ने पशुपालन विभाग की टीम को सभी गोवंश पशुओं में लंपी रोग से बचाव के लिए आइबरमेकटीन का इंजेक्शन लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ के बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने अजगैवा जंगल स्थित गोशाला में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। यहां डीएम की चौपाल आयोजित होनी थी, इस कारण आमा व पचानू न्याय पंचायतों के 40 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें 14 सफाई कर्मचारियों के गैरहाजिर पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें