फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षिप्त-3

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला संग छेड़खानी का मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक नाबालिग है। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत है। नौ जनवरी को गांव की एक बुजुर्ग महिला शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान उनके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर भीड़ जुट गई और आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साइबर सेल के प्रयास से वापस मिली रकम
बस्ती। राकेश कुमार शर्मा निवासी खजुही उर्फ बासगांव थाना मुंडेरवा ने एसपी आशीष श्रीवास्तव के सम्मुख प्रस्तुत होकर कहा कि उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 20 हजार रुपये निकाल लिया। जालसाजी के इस मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी ने साइबर सेल को छानबीन के लिए सौंपा। प्रभारी उप निरीक्षक मजहर खान, कांस्टेबल मोहन यादव, दीपक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार त्रिपाठी, घनश्याम यादव व संदीप कुमार की टीम ने अथक प्रयास करके ऑनलाइन के माध्यम से निकाली गई धनराशि राकेश कुमार शर्मा के बैंक खाते में वापस कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे गौरा बड़ौदा यूपी बैंक के पास से एक व्यक्ति को आठ सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को छोटू राजभर निवासी रसनी थाना पुरानी बस्ती बताया। एसओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें