फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिकी से तीन लाख की चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिकी से तीन लाख की चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

70 हजार रुपये नकद व तमंचा बरामद, शहर के शास्त्री चौक के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौ मार्च को गांधीनगर एसबीआई के सामने बाइक से चोरी किए थे तीन लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के गांधीनगर स्टेट बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिकी से नौ मार्च को तीन लाख रुपये चोरी करने के आरोपित टप्पेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस शास्त्री चौक के पास पकड़े गए आरोपित के पास से 70 हजार रुपये नकद और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपित के दो साथी अभी फरार हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय ने बताया कि एसएसआई योगेंद्र नाथ एवं स्वाट टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह त्योहार के मद्देनजर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने खुद को सुरेश कुमार बरूआर निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा बताया। आरोपित के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ बैंकों के आस-पास रेकी कर लोगों को चकमा देकर बैग/डिकी में रखी रकम व सामान लेकर फरार हो जाता है। सप्ताह भर पहले गांधी नगर स्टेट बैंक के पास खड़ी मोटरसाइकिल की डिकी से तीन लाख रुपये चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, सुरेश बरुआर पर लखनऊ जीआरपी, जोधपुर राजस्थान, प्रयागराज, गोंडा आदि जनपद के थानों में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आयुध एवं शस्त्र अधिनियम के 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह थी घटना
बलरामपुर जिले के रहने वाले दुर्गेश प्रताप सिंह कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर रहकर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। दुर्गेश के अनुसार, नौ मार्च को करीब तीन बजे गांधीनगर एसबीआई शाखा पर पहुंचे और अपने खाते से तीन लाख रुपये किसी काम से निकाले। रुपये का बंडल बैंक के बाहर खड़ी बाइक की डिकी में रखकर दूसरी पटरी पर स्थित एक दुकान पर चाय पीने चले गए। थोड़ी देर बाद जब लौटे तो डिकी खुली थी और अंदर रखे रुपये नहीं थे। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज की तफ्तीश कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें