फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनाव निपटा तो सोशल मीडिया पर और भड़का नफरती माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लोकसभा चुनाव निपटने और नई सरकार गठन के बाद भी सोशल मीडिया पर नफरती माहौल कायम है। सही मायने में देखा जाए तो चुनावी नतीजों के बाद मजहबी उन्माद व तीखे कटाक्ष और अधिक बढ़ गए हैं। दावा है कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय है, लेकिन हकीकत में शिकायतों के बाद ही इन मामलों में कार्रवाई हो पा रही है। पुलिस ने हाल में ही चार एफआईआर दर्ज की है।
ग्राम पंचायत कुआगांव के सोशल मीडिया ग्रुप में सूबे के सीएम के साथ पूर्व सीएम की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई। अमोढ़ा निवासी दिवाकर सिंह ने स्क्रीन शॉट लगाकर एक्स पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीएम व बस्ती पुलिस को टैग कर एक्स पर पोस्ट करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बरईजोत गांव के एक युवक को उसके घर से शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

छावनी पुलिस ने ही नौ जून को वाट्सएप ग्रुप में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में बरईजोत निवासी मुजीब के खिलाफ केस दर्ज किया। हर्रैया क्षेत्र के मनिकरपुर मधवापुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस का दी तहरीर में बताया था कि आरोपी ने वाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया। रुधौली व कोतवाली में भी ऐसी एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन




अयोध्या को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की भरमार
अयोध्या के चुनावी नतीजे को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की जा रही है। एक धड़ा भाजपा की हार को उनके लिए सबक बता रहा है, तो दूसरा पक्ष अयोध्या के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। कई लोगों ने अयोध्या के लोगों का समर्थन किया, तो कई लोगों ने वहां के लोगों पर खराब टिप्पणी की है। अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने को लेकर भी शहर के कई ग्रुपों में पोस्ट डाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें