फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्री हनुमान जी की स्तुति में चहुंओर गूंजा जय हो केशरी के लाल... भंडारों की मची धूम

विज्ञापन
रुधौली में भानपुर तिराहे पर आयोजित भंडारे में प्रसाद बाटते आयोजक।
विज्ञापन
- ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को जगह- जगह आयोजित हुआ भंडारा
विज्ञापन

- भजन, कीर्तन की हुई गूंज, झूम उठे श्रद्धालु, राहगीरों को दिया गया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को श्री हनुमान जी स्तुति की धूम रही। शहर से लेकर कस्बों तक जगह- जगह सड़क के किनारे भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की टोली पूरे हर्ष के साथ राहगीरों में प्रसाद वितरित की। भजन, कीर्तन की धूम के बीच चहुंओर माहौल भक्तिमय बना रहा।
रोडवेज के निकट बीएसएनएल गेट के सामने श्री हनुमान जी की स्तुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालु अवधेश मिश्र, अभिषेक सिंह, विकास उपाध्याय, कनकजीत पांडेय, अविनाश त्रिपाठी, अरविंद तिवारी ने पूजन- अर्चन के साथ हनुमान जी की आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। एलआईसी बस्ती शाखा कार्यालय के सामने भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना ने हनुमान जी का पूजन अर्चन किया। इसके बाद राहगीरों, कर्मचारियों और जरूरतमंदों में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रेम शंकर ओझा, राम विनय पांडेय, अमरजीत सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, हरि निगम आदि मौजूद रहे। कंपनीबाग पर समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में भंडारे का आयोजन हुआ।
उन्होंने बताया कि 25 वर्षों से यह आयोजन अनवरत किया जा रहा है। इस दौरान भजन, कीर्तन की धूम रही। इस मौके पर जयप्रकाश अरोरा, राम मूरत चौधरी, वेद प्रकाश, राजू विश्वकर्मा, हरिमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मालवीय मार्ग पर रंजीत चौराहा, पिकौरा शिवगुलाम, गांधीनगर मार्ग पर हनुमान गढ़ी मंदिर के निकट एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बड़े मंगलवार पर पूजन- अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार श्रृंगीनारी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। आसपास गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विपिन त्रिपाठी, हिमांशु मिश्रा बंटी, विक्की मिश्र, अजय पांडेय, शनि मिश्र समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के सामने, पुरानी तहसील के सामने, बखिरा तिराहे पर भंडारा आयोजित किया गया। भानपुर तिराहे पर श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की झांकी सजाकर भजन कीर्तन किया। बाद में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। सभासद आदित्य मोदनवाल शनि, अमित यादव, रमेश गुप्ता, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील प्रागंण स्थित शिव मंदिर में एसडीएम आशुतोष तिवारी के साथ तहसीलदार पंकज गुप्ता,एनटी केएम यादव, पूजा वर्मा के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। एडीएम कमलेश चंद्र, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुधौली साहिद अहमद, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे, लेखपाल संघ अध्यक्ष संतोष चौधरी समेत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और वादकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें