फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी के छठवें दिन प्रेमी से करा दी पंति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अनीस हत्याकांड का आरोपी रिंकू और रूखसाना
विज्ञापन
बस्ती। एक युवक के प्यार में डूबी नवविवाहिता ने शादी के छठवें दिन ही बृहस्पतिवार की रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। महिला अपने ननिहाल के गांव के गैर बिरादरी के प्रेमी से शादी करना चाहती थी। मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली।
विज्ञापन

हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुकसाना और उसके प्रेमी गौर थानाक्षेत्र के महुआ डाबर निवासी रिंकू कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या के समय बाइक चला रहे किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया।
शुक्रवार को हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि रुकसाना बुधवार को ही पति के घर से ननिहाल महुआडाबर चली गई थी। वहां रिंकू के साथ पूरी योजना तैयार की और अगले दिन उसे अंजाम दे डाला। उधर, पुलिस ने जैसे ही छानबीन शुरू की तो पहली नजर में ही रुकसाना संदिग्धों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गई। पुलिस ने आरोपी रिंकू और रुकसाना के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की हिस्ट्री निकालकर इस मामले का खुलासा ही कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है। प्रेसवार्ता में एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ हर्रैया संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें