भानपुर। साधन सहकारी समिति भानपुर में शुक्रवार को पांच सौ बोरी डीएपी किसानों में वितरित की गई। किसानों का आरोप है कि समिति पर 1350 की जगह 14 सौ रुपये प्रति बोरी डीएपी दी गई। किसान जगराम, राम प्रसाद, शिवराम, भीखी का आरोप है कि समिति पर किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। किसान विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने दो बोरी डीएपी खरीदी है। इसके लिए 28 सौ रुपये देने पड़े हैं। साथ में दो पाउच नैनो भी दिए गए हैं।इस बावत समिति के सचिव प्रभात मिश्रा ने बताया कि एक बोरी डीएपी का मूल्य 1350 रुपये है। यदि कोई किसान नैनो डीएपी मांगता है तो उससे 50 रुपये अतिरिक्त लेकर खाद दी जा रही है। दोपहर 1:15 बजे तक 75 किसानों को पांच सौ बोरी खाद दी जा चुकी है। संवाद