फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपावली की रात सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग

Thu, 23 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा/बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर बरौहिया गांव के पास सोमवार की शाम लगभग 5:30 बजे हादसे में युवक की मौत हो गई। सामने कुत्ता आने से बाइक बेकाबू हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि भोला अगर हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमन उर्फ भोला (20) पुत्र राम ललित, निवासी धायपोखर, थाना महुली, संतकबीरनगर, दिवाली के दिन अपने मित्र विक्रम (19) पुत्र महेश के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बरौहिया गांव के पास उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया।
बाइक कुत्ते से टकरा गई और दोनों गिर पड़े। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि विक्रम को भी चोटें आईं। इसी दौरान बनकटी की ओर से आ रहे परशुराम (50) पुत्र श्रीराम, निवासी बेहिल, थाना मुंडेरवा भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, वहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना से धायपोखर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें