फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनकटी में गेहूं क्रय केंद्र पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। गेहूं खरीद को लेकर सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में अंतर देखने को मिल रहा है। कागजों में एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र शुरू होने की बात कही गई है लेकिन बनकटी क्षेत्र के संचालित क्रय केंद्रों पर एक दो को छोड़कर बोरा के अभाव में खरीदारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास खंड के संचालित गेहूं क्रय केंद्र खाद्य-रसद विभाग के भैंसा पांडेय ए और बी तथा पीसीयू के महथा सजहरा, चिताखोर सहित पीसीएफ के पकड़ींचंदा, हुशेमऊ आदि जगह पर क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां पर 2585 रुपये समर्थन मूल्य व 15 रुपये पल्लेदारी आदि का बैनर भी लगा दिया गया है। एक दो केंद्रों को छोड़कर बोरा के अभाव में सात दिन बीतने के बाद भी किसी भी केंद्र पर एक दाना तक गेहूं की नहीं खरीदा जा सका है। किसान रविचंद पांडेय, रमेश अग्रहरी, राजेंद्र चौधरी, अजय शुक्ला, सियाराम आदि ने बताया कि गेंहू क्रय केंद्र पर सरल माध्यम होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें