किसान को फूलमाला पहना कर गेहूं खरीद का शुभारंभ करते डिप्टी आरएमओ-स्रोत ग्रामीण
पुरानी बस्ती। राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली में गेहूं खरीद का बुधवार को शुभारंभ हो गया। डिप्टी आरएमओ विपिन राय द्वारा गंधरिया फैज के किसान अब्दुल मजीद को फूलमाला एवं मिष्ठान खिलाकर खरीद का शुभारंभ किया गया हैं। भारतीय खाद्य निगम के क्रय प्रभारी कपिलमुनि प्रकाश द्वारा गंधरिया फैज के किसान अब्दुल मजीद के 117 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
डिप्टी आरएम विपिन राय ने बताया कि इस बार राज्य कृषि उत्पादन मंडी अमौली में कुल 10 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें खाद्य एवं रसद के नौ तथा भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र खोले गए हैं। साऊंघाट के क्रय प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा को ए व बी, हरिनाथ को सी, घनश्याम को डी तथा अत्रिमुनी चौधरी को ई क्रय केंद्र का प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं बस्ती सदर के कमलेश कुमार शाही को ए व बी तथा सत्येन्द्र प्रताप सिंह को सी व डी का क्रय प्रभारी बनाया गया हैं।
भारतीय खाद्य निगम के क्रय प्रभारी कपिलमुनि प्रकाश को एक क्रय केंद्र की जिम्मेदारी दी गई हैं। कहा कि किसान अभी गेहूं की कटाई मड़ाई में व्यस्त में हैं। मौसम भी साथ नहीं दें रहा हैं। इसके बावजूद भी किसान मंडी पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। कहा कि अब खरीद में तेजी आएगी। सभी क्रय प्रभारियों द्वारा किसानों से संपर्क किया जा रहा हैं।
मंडी पहुंचे किसान अमजद अली खान, जयप्रकाश चौधरी, मनीष सिंह, अभय सिंह, लालजी चौधरी, मनोज उपाध्याय ने गेहूं विक्रय संबंधी जानकारी ली।