फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चे के जन्म पर ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ दिए जाएंगे दो पौधे

Wed, 02 Jul 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बच्चे के जन्म पर बधाई देने का वन विभाग ने नायाब तरीका खोजा है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने के साथ ही बच्चों के नाम पर पौधे रोपित होंगे। विभाग ने दो पौधे और ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट देने का फैसला किया है। इसका शुभारंभ मंगलवार से हो गया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के अभिभावकों को दो विभाग मिलकर सम्मानित करेंगे। इस बार पर्यावरण से संबंधित गिफ्ट दिया जाएगा, ताकि वह यादगार बने। ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ दो पौधे बच्चों के नाम पर दिए जाएंगे। वह पौधे घर में हरियाली लाएंगे और यादगार के रूप में हमेशा सामने होंगे। बच्चों को जन्म से ही पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की मुहिम से जोड़ने के लिए शुरू हुई यह पहल काफी खास होगा।
पहली से सात जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के दौरान जिले के सभी 14 सीएचसी और 39 पीएचसी समेत महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज कैली, जिला महिला अस्पताल बस्ती, 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया और कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जन्म लेने वाले नवजात को इससे जोड़ा जा रहा है। इस अवधि में जन्मे बच्चे को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ दो पौधे भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहला सहजन पौधा खून की कमी को पूरा करने के लिए जागरूकता के तौर पर देंगे। दूसरा एफडी के तौर पर शीशम का पौधा होगा, ताकि बच्चे जब बड़े हों तब तक वह पौधा भी तैयार हो सके। अस्पताल से घर जाने के बाद अभिभावक नवजात के हाथों से इन पौधों का रोपण कराएंगे। मंगलवार को जिले की कई सीएचसी पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जन्मे नवजात के अभिभावकों को सहजन, शीशम के पौधे व ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
आरओ रामनगर सोनल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से नवजात के पैदा होने की मिली सूची के अनुसार उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सात जुलाई तक यह अभियान चलेगा। सीएचसी भानपुर में बेटी के जन्म पर एक अभिभावक को वन विभाग की टीम पहुंचकर पौधे और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें