फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हलषष्ठी पर महिलाओं ने रखा व्रत बेटों की लंबी आयु की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को हलषष्ठी का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर व्रत रखा।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान आदि के बाद घर के आंगन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार हलषष्ठी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम से जुड़ा माना जाता है। बलराम को हलधारी भी कहा जाता है। इसलिए इस पर्व में हल और कृषि से जुड़ी परंपराओं का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन माताओं के श्रद्धा से व्रत रखने और पूजा करने से पुत्रों को दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

मान्यताओं के अनुसार व्रती महिलाएं हल से जोती गई भूमि में पैदा होने वाले अनाज और सब्जियों का सेवन नहीं करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें