मालवीय रोड स्थित पूजन सामग्री की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। चैत्र नवरात्र की अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन के लिए शहर के बाजारों में रौनक दिखी और महिलाएं पूजन की तैयारियों के तहत खरीदारी में जुटी नजर आईं। नवरात्र के दौरान व्रत संकल्प लेकर नौ दिनों तक माता की आराधना करने वाली महिलाएं अष्टमी पर विशेष पूजन-अर्चन करती हैं।
पूजन से पहले ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान भोजन कराने के बाद उपहार स्वरूप देने के लिए उनकी पसंद की वस्तुएं खरीदीं। पं. यादुवेंद्र मिश्र के अनुसार, नवरात्र की अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है जिसमें महिलाएं अपने घरों पर सात से नौ कन्याओं को भोजन कराती हैं।
बृहस्पतिवार को शहर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा केडीसी स्थित पूजन सामग्री की दुकान पर महिलाओं ने हवन सामग्री और चुनरी समेत नारियल और धूप-अगरबत्ती की खरीदारी करती दिखीं। गांधीनगर बाजार में अष्टमी-नवमी पर्व पर प्रसाद वितरण संबंधी खाद्य सामग्री की खरीदारी हुई।