क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती स्रोत विभाग
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को ऑल इंडिया ओपेन टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तृतीय संस्करण में कई टीमों ने प्रतिभाग किया है। खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। पहला मैच आरसीसी इलेवन और ओमनी इंटरनेशनल इलेवन के बीच खेला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, पीडी राजेश कुमार, रामानुजेंद्र पांडेय, बलवंत सिंह ने किया। सीआरओ ने टॉस उछाला। आरसीसी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी ओमनी इंटरनेशनल इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 86 रन बनाए। जिसमें आशीष चौहान ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करती हुई आरसीसी इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में मात्र 64 रन ही बना सकी और इस तरह ओमनी इंटरनेशनल इलेवन ने 21 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आशीष चौहान रहे। उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर चार विकेट हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंकज चौधरी, रवि तिवारी, अंशुल पटेल ने किया। स्कोरर जलमनी चौहान, लाइव प्रसारण आफताब आलम ने किया। इस दौरान राजन कन्नौजिया, पल्लव श्रीवास्तव, उद्धव सिंह, हिना खातून आदि मौजूद रहे।