फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाल कराने 10 अगस्त को दिल्ली में जुटेंगे जिले के हजारों शिक्षक

Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जीआरएस इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मण्डलीय बैठक को संबो​धित करते  प्रदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा शिक्षकों की प्राप्त उपलब्धियां संघर्षों के परिणाम स्वरूप मिली हैँ। जब तक हमारा संघर्ष जीवित रहेगा और हमारे अंदर एकजुटता रहेगी, हमारी उपलब्धियों को कोई छीन नहीं सकता है। अब वह दिन आ गया है जब सारी ट्रेड यूनियन एकजुट होकर के एक झंडे के नीचे संघर्ष के लिए तैयार है। वह तिथि है 10 अगस्त जब प्रदेश के हजारों शिक्षक व कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए कमर कस चुके हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह शनिवार को सक्सेरिया इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा के शिक्षकों के त्याग और बलिदान से सफलता मिली है।हमें एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाल करानी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बस्ती अजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री सिद्धार्थनगर रामविलास चौधरी, डॉ सुरेंद्र चौधरी, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोटर सइाकिल जुलूस नौ को
वही माध्यमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट ने माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों औरा कर्मचारियों की प्रदेश एवं जनपद स्तरीय समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौ अगस्त को डीआईओएस कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मोटरसाइकिल जुलूस निकालेंगे। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को पत्र दिया। जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे ने बताया कि नौ अगस्त बुद्धवार को दोपहर दो बजे डीआईओएस कार्यालय से शिक्षकों से मोटरसाइकिल जुलूस कलेक्ट्रेट तक निकाली जायेगी। यह जानकारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ विकास भट्ट कामिल ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें