फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भारतीय रेल के विस्तारीकरण का पीएम आज करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। भारत सरकार के विज़न ‘नया भारत‘ को ध्यान में रखकर भारतीय रेल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत बस्ती सहित 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसमें स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, चौड़े फुट ओवरब्रिज, पार्किंग एवं हरित ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन आदि सुविधाओं में विस्तार चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। स्टेशनों पर 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, एग्जीक्यूटिव लांज एवं अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज का प्रावधान किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक नसीम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें