फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने मामूली बात पर वृद्ध को मारा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ों ने मामूली बात पर वृद्ध को मारा, मौत
विज्ञापन

नगर बाजार,बस्ती। थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया लाला गांव में 70 वर्षीय वृद्ध के सिर पर डंडे से वार कर मनबढ़ों ने घायल कर दिया, जिसके चलते वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह मय फोर्स घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

उक्त गांव के ग्राम प्रधान लाल बहादुर चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि तीन दिन पूर्व वे गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कुर्सी लगाकर बैठे थे, इतने में गांव के अखिलेश निषाद तेज रफ्तार बाइक लेकर आए और उनकी कुर्सी से सटाकर अपनी गाड़ी रोक दिया, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। इतने में उनका 70 वर्षीय साला ब्रहमदेव दुबे ने अखिलेश को डांट दिया। जिससे नाराज होकर अखिलेश धमकी देता हुआ चला गया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि अखिलेश निषाद व तीन अज्ञात लोगों ने मामूली विवाद को लेकर सोमवार की रात ब्रहमदेव जो कि प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में सो रहे थे के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, यहां के डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उनके साले को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार सिंह घटना की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आरोपी अखिलेश निषाद व उसके तीन अज्ञात साथियों के विरुद्घ 304 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें