फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो की चपेट मेंं आने से वृद्ध की मौत

Fri, 29 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी-बस्ती मार्ग पर अंदेउरी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। पैदल दाढ़ी बनवाने जा रहा अंदेउरी गांव का 80 वर्षीय वृद्ध बेकाबू बोलेरो की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदेउरी निवासी रामप्रसाद यादव गांव से निकलकर चौराहे पर एक दुकान पर दाढ़ी बनवाने जा रहे थे। बस्ती-बांसी मार्ग पर वह सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे। रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और रामप्रसाद को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक चंद्रभान राय, आरक्षी अंकित राय, उपेंद्र राय, अनिल थापा ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें