फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमी के कारणों को जान कर सुधार करें अधिकारी

Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि सी, डी और ई रैंक वाले विभाग प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं। इसी माह के अंत तक अपेक्षित प्रगति दिखनी चाहिए। डैश बोर्ड पर डाटा फीडिंग कार्य को अद्यतन रखा जाए। सी, डी और ई रैंक से संबंधित अधिकारियों को सुझाव दिए कि सर्वप्रथम रैंक खराब होने के कारणों को ज्ञात कर उसका स्थायी समाधान करें।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोकनिर्माण, समाज कल्याण से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, विद्युत, नलकूप विभाग के अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं को हैंडओवर किया जाए।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें