फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 35 स्कूल वाहनों की फिटनेस,166 की बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में फिटनेस, परमिट, बीमा समेत सभी तरह वैध प्रपत्रों के बगैर स्कूल वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से मिशन सेफ फ्यूचर अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में सात जुलाई तक विभाग स्कूल प्रबंधन के साथ वाहनों के प्रपत्रों की ठीक कराने में काफी सहूलियत बरत रहा है। तीन दिन के भीतर 35 स्कूल वाहन का फिटनेस कराया जा चुका है। अभी 166 स्कूल वाहनों का फिटनेस होना शेष रह गया है।
परिवहन विभाग में जिले भर से कुल 1161 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें दो सौ से अधिक वाहनों के प्रपत्रों की वैधता काफी दिनों से समाप्त चल रही थी। विभाग की सख्ती के बाद इन वाहनों की संख्या घटकर 166 हुई है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए स्कूल वाहनों को सहूलियत दी जा रही है। यदि इसके बाद स्कूल वाहनों के कागजात अपडेट रखने एवं वाहनों के फिटनेस में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें