हर्रैया। बीआरसी हर्रैया परिसर में 20 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मॉडल कंपोजिट विद्यालय की आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
बुधवार को आयुक्त अखिलेश सिंह, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। हेलीपैड निर्माण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल मॉडल कंपोजिट विद्यालय जिले के हर्रैया बीआरसी परिसर में बनना प्रस्तावित हुआ है। इसके शिलान्यास की तिथि 05 जुलाई निर्धारित की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौत मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। परिसर में भूमि पूजन आदि की चाक चौबंद व्यवस्था कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री के लिए सभा स्थल भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए भव्य पंडाल और आगंतुकों के बैठने के प्रबंध कराए जा रहे हैं।