फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएम के आगमन को लेकर अफसरों ने की तैयारी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएम योगी आदित्यनाथ के 10 जुलाई को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। मंगलवार काे कलक्ट्रेट सभागार में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने मातहत अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीएम के कार्यक्रम सुरक्षा को लेकर मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर चौकसी बरतने के साथ हाईवे के आवागमन को भी बहाल रखने में पुलिस की अहम भूमिका होगी। बता दें कि पांच जुलाई को हर्रैया में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ को पहुंचना था लेकिन कतिपय कारणों से उनका आगमन स्थगित हो गया था।
अब 10 जुलाई को उनके आगमन की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें