फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कॉस्मेटिक के नकली सामान की भरमार कीमत कम पर नुकसान का खतरा ज्यादा

विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं संवाद
विज्ञापन
बस्ती। महंगाई के दौर में कम कीमत पर मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में नामी कंपनियों के नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली कॉस्मेटिक की भरमार है।
विज्ञापन

ऐसे में ग्राहक भी चमका खा जा रहे हैं और कम कीमत देखकर इन्हें खरीद लेते हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाले रसायन त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे उत्पादों के उपयोग से एलर्जी, जलन, खुजली, त्वचा संक्रमण और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कॉस्मेटिक दुकानदार राकेश, प्रमोद, देवेंद्र के अनुसार, बाजार में कई ऐसे उत्पाद आ रहे हैं जिनकी पैकेजिंग बिल्कुल असली जैसी दिखती है। सामान्य ग्राहक के लिए पहली नजर में असली और नकली उत्पाद की पहचान करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन

ऐसे में कम कीमत के लालच में लोग नकली उत्पाद खरीद लेते हैं। त्योहारों, शादी-ब्याह और ऑफर के सीजन में ऐसे उत्पादों की बिक्री और बढ़ जाती है। कॉस्मेटिक खरीदते समय पैकिंग की सील, बैच नंबर, निर्माण व एक्सपायरी और एमआरपी की जांच अवश्य करनी चाहिए।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह का कहना है कि नकली कॉस्मेटिक में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जाता। इनमें इस्तेमाल होने वाले रंग, खुशबू और रसायन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में इसका असर और अधिक गंभीर हो सकता है।
यदि किसी कॉस्मेटिक के इस्तेमाल के बाद त्वचा पर लालिमा, जलन, खुजली या सूजन दिखाई दे तो उसका उपयोग तुरंत बंद कर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
कहा कि अधिकृत दुकानों या भरोसेमंद विक्रेताओं से ही उत्पाद खरीदें और खरीदारी का बिल जरूर लें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म और अधिकृत विक्रेता से ही सामान मंगाना सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें