फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्श पर बैठे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, साथ किया पोषण भोज

विज्ञापन
महिलाओं की गोद भराई और बच्चो का अन्नप्राशन कराते गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सुपोषित बस्ती अभियान में बृहस्पतिवार को पोषण मिलन व पोषण संवाद कार्यक्रम हुआ। अनुपूरक पोषाहार से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लाइव डेमो दिया। अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि कुर्सियों के बजाय फर्श पर बैठे और पोषण भोज भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में चयनित 10 बच्चों और उनके अभिभावकों को उपहार के साथ मुख्यमंत्री स्तर से हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र दिए गए। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर हस्ताक्षर अभियान, पोषण सेल्फी, रंगोली और पोषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। साथ ही हॉट कुक्ड मील के तहत तहरी बनाकर भी दिखाई गई। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बस्ती को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए और अधिक मेहनत करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने भी अभियान के माध्यम से जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन




उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला, विधायक हर्रैया अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष यशकांत सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना की। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह में नवाचार के तौर पर पोषण मिलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें