फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहरों में उफान, रिसाव और अवैध कट पर अफसरों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लगातार हो रही बारिश के बीच नहरों में उफान की स्थिति को देखते हुए सिंचाई बंधु की बैठक में अधिकारियों को सतर्क किया गया। उपाध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने नहरों में हो रहे रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। कहा कि नहरों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि सिंचन जल का अनावश्यक बहाव न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में उपाध्यक्ष ने सरयू नहर खंड-4 के अधिशासी अभियंता/नोडल दिनेश मोहन को निर्देश दिया कि सभी खंडों के अभियंता अपने क्षेत्र की नहरों की निगरानी करते रहें। किसानों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए। नोडल ने बताया कि सरयू नहर खंड-4 के तहत संतकबीरनगर में 1050 और बस्ती में 430 क्यूसेक पानी पहुंचाया गया है। कुल 93 टेल तक पानी पूरी तरह उपलब्ध कराया जा चुका है।

30 सितंबर तक बीज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने बताया कि किसानों को तोरिया, चना, गेहूं और मटर के बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान 30 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। लक्ष्य के सापेक्ष पात्र किसानों को सब्सिडी वाले बीज वितरित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। कृषि यंत्रों में 10 हजार रुपये तक के यंत्र 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैठक में सहायक अभियंता विजय कुमार आर्य, सदर विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम, परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्ता, वन विभाग के रेंजर शकील अहमद, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जन प्रतिनिधियों ने की शिकायत, मांगा हिसाब
रुधौली विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य ने सूरतगढ़ और शुमाली माइनर में पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में विभाग से अपडेट मांगा। अधिशासी अभियंता/नोडल ने बताया कि टीम गठित की गई है, जो 10 सितंबर को दोनों माइनरों का निरीक्षण करके समस्या का समाधान कराएगी। कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाबचंद सोनकर ने अधिशासी अभियंता नलकूप के बैठक में स्वयं शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पिछली बैठक में निर्देशित वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की परियोजनाओं पर हुए व्यय की जानकारी और सूची उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें