फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। कारागार का शुक्रवार को न्यायिक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला जज विनोद कुमार दुबे, डीएम सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ किए एक-एक बैरक को खंगाला। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण प्रक्रिया चलती रही। हालांकि इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला जज ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली। चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां भर्ती बंदियों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों के बारे में पूछा। उन्हें आवश्यकता के अनुसार, विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। डीएम ने ओमिक्रॉन के मामलों के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा। कहा कि जिन बंदियों की तबीयत खराब है, उनका इलाज कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने जेल की सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बढ़ रहे ओमिक्रॉन के खतरे व आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सतर्कता से सुरक्षा की जाए। शातिर बंदियों से मिलने आने वालों पर भी नजर रखी जाए। इस दौरान जेल अधीक्षक डीके पांडेय, जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी, डिप्टी जेलर सुनील सिंह व अन्य जेल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें