फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें अधिकारी : प्रेक्षक

Mon, 08 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते प्रेक्षक संतोष कुमार।
विज्ञापन
बस्ती। राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक संतोष कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी अधिकारी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र का भ्रमण करके संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थिति का आकलन करें। सुझाव और जानकारी जिला प्रशासन को अवगत भी कराए। ताकि मतदान के समय स्थिति बिगड़ने न पाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अराजकतत्वों के विरुद्ध समय से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। रिटर्निंग अफसर मतपत्रों की पैकेटिंग पर विशेष ध्यान दें। सभी बूथ पर सही-सही मतपत्र पहुंचे। पैकेट में रखें मतपत्रों की रैंडम जांच भी होनी चाहिए। मतदाता सूची में किसी प्रकार की कटिंग नहीं होनी चाहिए। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतपेटिका की तैयारी, स्ट्रांगरूम की तैयारी, पोस्टल, बैलेट की सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों, उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही का फीड बैक लिया। बताया गया कि प्रत्येक मतदान पार्टी में मतदान कार्मिक 2 महिला कर्मचारी तैनात हैं। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मतदान के दिन बूथों पर 1877 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी अतिसंवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेगी। 12 जोनल एवं 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम के साथ मोबाइल फोर्स तैनात रहेगी। प्रत्येक थाने में 3 मोबाइल वैन मयफोर्स तैनात किया जाएगा। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, रिटर्निंग आफिसर, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें