फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यापारी के खाते से 1.41 लाख रुपये उड़ाए

Mon, 08 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड ब्लाक करने के बहाने कोतवाली क्षेत्र के हटवा शुक्ल निवासी व्यापारी के खाते से तीन बार में 1.41 लाख रुपये उड़ा दिया। जानकारी होने पर पुलिस के साइबर सेल से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

हटवा शुक्ल निवासी ओम प्रकाश वर्मा धान के ब्रान का व्यवसाय करते हैं। उनका क्रेडिट कार्ड बना था जो गायब हो गया था। 12 अप्रैल को उनके पास उस क्रेडिट कार्ड के बकाए के लिए मोबाइल पर फोन आया। इन्होंने अपना कार्ड गायब होने के बारे में बताया तो साइबर फ्राड करने वाले ने इन्हें उस कार्ड को ब्लाक करवाने की बात कहकर फंसाया। उसने इनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज कर उसे क्लिक करने को कहा। लिंक को क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसने इनसे पांच रुपये भेजने के लिए कहा। ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि यूपीआई से पांच रुपये भेजने के कुछ देर बाद उनके खाते से 49999-49999 रुपये दो बार में निकल गया। 13 अप्रैल को इसकी साइबर सेल और बैंक से शिकायत करके खाते को ब्लाक करवाया। इसके बाद उनके दूसरे खाते से 41 हजार 147 रुपये फिर कट गए। इस तरह 1 लाख 41 हजार 145 रुपये निकाल लिए गए। साइबर सेल ने छानबीन की तो पता चला कि भोपाल के एक एटीएम से यह रुपये निकाले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-
शिकायत के बावजूद कट गए रुपये
- ओम प्रकाश वर्मा का आरोप है कि साइबर सेल में शिकायत करने के बावजूद उनके खाते से रुपये कट गए। दो बार रुपये कटने के बाद साइबर फ्राड के लिए निर्धारित टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत किया था। मगर दूसरे दिन फिर 41 हजार 147 रुपये कट गए।
विज्ञापन


भारी पड़ा लिंक पर क्लिक करना
- अनजान लिंक पर क्लिक करना ओम प्रकाश वर्मा के लिए भारी पड़ गया। साइबर एक्सपर्ट आशीष गोयल ने बताया कि उनके वाट्सएप पर जालसाज ने लिंक भेजा था। जिस पर क्लिक करने के बाद उनका यूपीआई उसने हैक कर लिया होगा। इनसे उसने पांच रुपये मंगाया था। वह रुपये भेजने के लिए इन्होंने जैसे ही अपना पिन डाला होगा तो हैकर को उसकी भी जानकारी हो गई होगी। तभी वह एकाउंट से रुपये निकाल पाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें