फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परसांव में होलिका दहन की जमीन पर कब्जा, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के परसांव गांव में होलिका दहन की जगह पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है। इससे नाराज गांव के लोगों ने इस वर्ष होलिका दहन के लिए जरूरी सामग्री नहीं एकत्रित कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की भूमि पर जबरिया हो रहे निर्माण के कारण आक्रोश बढ़ रहा है। परसांव गांव के दक्षिण अनुसूचित जाति की बस्ती के पास वर्षों से ग्राम समाज की भूमि पर होलिका जलाया जाता है। शाम के समय लोग झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में ढोल-मंजीरा के साथ फगुवा गाते हैं।
विज्ञापन

इधर जब ग्राम पंचायत में आवास आया तो कुछ लोगों ने होलिका दहन की जमीन पर अस्थायी तौर पर छप्पर रख लिया। क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें