फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नपा बोर्ड की बैठक में 105 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत

विज्ञापन
नपा बोर्ड बैठक को संबो​धित करते ईओ अंगद गुप्ता संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका बस्ती बोर्ड की बैठक शनिवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदन के समक्ष वित्तीय वर्ष में निजी स्रोतों और शासकीय अनुदान के जरिये से कुल अनुमानित आय 105 करोड़ 23 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट से शहरी क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अंत में पांच लाख 34 हजार 862 रुपये की बचत होगी। इस बजट से सड़क, नाली, क्राॅसिंग पत्थर लगाए जाएंगे। साथ ही सभासदों के जरिये वार्डों से आए प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया।
सभासद जगदीप श्रीवास्तव के सुझाव पर कर संबंधित आपत्तियों का निराकरण किए जाने पर विचार किया गया। ईओ ने 20 वर्ष से अधिक पुराने भवन पर कर संबंधी छूट की जानकारी दी, कहा कि 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऑनलाइन, चेक के माध्यम से कर जमा करने की सुविधा बताई।
विज्ञापन

नगरीय पेयजल व्यवस्था, गलियों में लगे खराब पड़े पथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। एलईडी सेट लगाए जाने, मोहल्ला गड़गोडिया में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने पर सहमति बनी।
शास्त्री चौक पर पार्किंग बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई। नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और यूजर चार्ज पर चर्चा हुई। सभासद मंजू श्रीवास्तव ने विवेकानन्द कॉलोनी रौतापार में सरकारी तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई, तो सदन ने उसे स्वीकार किया।
सभासद अमरावती देवी, राजन ठाकुर, रोली, इन्द्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवीन्द्र कुमार, मो. इदरीस, मो. अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी, पंकज कुमार चौधरी, बैजंती सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, सर्वेश यादव, कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, लिपिक राजीव शंकर श्रीवास्तव, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें